Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

US Israel Iran War: ईरान पर हमलों में अमेरिका के साथ आए ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने कहा कि वो ईरान के जवाबी हमलों को रोकने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे ईरान द्वारा अपने सहयोगियों पर किए गए हमलों से “स्तब्ध” हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले क्षेत्र में उनके सैन्य कर्मियों और नागरिकों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
बयान में कहा गया, “हम अपने और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे। हमने इस मामले पर अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है।”