Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

तेलंगाना: हैदराबाद में चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित ड्राइवर फरार

तेलंगाना के निर्मल जिले से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम की ओर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस के ड्राइवर ने 26 साल की महिला से साथ कथिर तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि युवती ने सोमवार देर रात ‘डायल 100’ पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उस समय बस हैदराबाद के बाहरी इलाके में थी। 

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बस का पता लगा लिया गया और जब मेट्टुगुडा इलाके के पास स्लो स्पीड में थी, तभी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और वाहन में दूसरे यात्रियों के होने के बावजूद चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

अधिकारी ने बताया कि कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल भेज दिया गया और उसकी शिकायत के आधार पर उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कर घटना की जांच जारी है।