Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

आतंकवादियों के अपराधों की सजा हमें क्यों? CRPF जवान की पाकिस्तानी पत्नी ने वापस भेजे जाने पर पूछा

Punjab: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान से शादी करने वाली पाकिस्तानी महिला को उसके मूल देश वापस भेज दिया गया है। मीनल खान, जिन्होंने मुनीर खान से निकाह किया है, वो घरोटा की रहने वाली हैं। उनके साथ जम्मू से वाघा सीमा के लिए रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी दो महीने पहले ही हुई है।

उन्होंने सरकार से अपील की कि देश में शादी करने वालों को उनके बच्चों से अलग न किया जाए। मीनल खान ने कहा कि आतंकी सजा के हकदार हैं और उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए। लेकिन उनके गलती की सजा हमें क्यों सजा दी जा रही है?

भारत ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा, विशेष श्रेणियों के तहत कुछ को छोड़कर 27 अप्रैल को रद्द कर दिए जाएंगे और उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ देना है।