Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

दिल्ली में बदला मौसम, सुबह-सुबह झमाझम बारिश, तेज हवा से गिरा पारा;

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्ली समेत एनसीआर के निवासियों को राहत मिली है। रात से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में चल रही तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने पारे को नीचे गिराना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। 

मौसम का मिजाज बदलते ही साइबर सिटी गुुग्राम में तेज बारिश शुरु हो गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ ऐसा ही नजारा ग्रेटर नोएडा और हापुड़ में भी देखने को मिला जहां लोगों ने राहत की सांस ली। फरीदाबाद में भी सुबह से मौसम बदला रहा और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को आराम मिला 

जेवर में सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा, तेज हवा और बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ आंधी में वर्षा की संभावना है। रात से ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी होगी। 

इसके चलते अधिकतम तापमान, जो पिछले दिनों 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह गिरकर 36-38 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला है। इस मौसमी बदलाव के चलते आज एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण उमस से राहत मिलने की पूरी संभावना है।