Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

Katrina Kaif के जन्मदिन पर Vicky Kaushal का खास पोस्ट, बोले- 'जान का जन्मदिन'

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विक्की ने कैटरीना के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जान का जन्मदिन।" इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं।

कैटरीना और विक्की इन दिनों अपने बेटे विहान के साथ पैरेंटहुड का आनंद ले रहे हैं। दोनों ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की थी और बाद में जनवरी में अपने बेटे का नाम 'विहान' बताया था। इससे पहले सितंबर 2025 में दोनों ने कैप्शन के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, "हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।"

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वाड़ा में शाही अंदाज में शादी की थी। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी कैटरीना को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैटरीना के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे फॉरएवर सुपरस्टार। हैव द बेस्ट बर्थडे, मॉमी कैट।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने अभी तक किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। वहीं, विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।