Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

Gujarat: विश्वामित्री नदी ने खतरे का निशान पार किया, निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला

गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को विश्वामित्री नदी खतरे के निशान को पार कर गई। लगातार बारिश के कारण विश्वामित्री नदी उफान पर है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है।

अधिकारियों ने नदी में पानी बढ़ने के बाद रात में लोगों को निचले इलाकों से निकलने के लिए कहा है। वहीं फायर ब्रिगेड ने बुधवार रात में बचाव अभियान चलाया। भारी बारिश के कारण वडसर, अकोटा, मुजमहुडा, नवी धरती और जलाराम नगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया है।