Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

WB: मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर VHP ने निकाला विरोध मार्च, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मुर्शिदाबाद जिले में सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को विरोध मार्च निकाला। वीएचपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मुर्शिदाबाद हिंसा की एनआईए जांच की मांग की।

वीएचपी के राज्य सचिव लक्ष्मण बंसल ने कहा  पश्चिम बंगाल सरकार को बाहर किया जाना चाहिए और दोषियों को सलाखों के पीछे डालकर मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और 274 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे की स्थिति को रोकने के लिए राज्य पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। कई परिवार मुर्शिदाबाद से भाग गए हैं और अब पड़ोसी मालदा में राहत शिविरों में रह रहे हैं।