Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी उत्तराखंड सरकार, 12 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड सरकार विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान 12 जून से 14 जून तक पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

अभियान के तहत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोगों को विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएंगी तथा जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा मोदी सरकार की उपलब्धियों और पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों को लेकर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की नीतियों, योजनाओं और उनके लाभार्थियों तक पहुंची सुविधाओं की जानकारी साझा की जाएगी। उत्तराखंड सरकार का उद्देश्य है कि केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचे तथा अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। तीन दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित कर विकास और जनकल्याण से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।