Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला पुलिस ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला पुलिस ने कांवड़ियों के अनुभव को सुखद बनाने के लिए कांवड़िया मार्ग पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। जब कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर चल रहे थे तो एक हेलिकॉप्टर उनके ऊपर से उड़ता हुआ पुष्प वर्षा कर रहा था। शनिवार को भी सहारनपुर के महापौर और नगर आयुक्त ने एक निजी हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की थी। सहारनपुर नगर निगम कांवड़ मार्ग पर जरूरी सेवाओं का प्रबंधन कर रहा है और कांवड़ियों की स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारू आवाजाही पर ध्यान दे रहा है।