उत्तर प्रदेश में मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव की शुरुआत हुई। ये त्योहार भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने का प्रतीक है जो इंद्र देवता के प्रकोप से ग्रामीणों की रक्षा करने की कृष्ण की लीला की याद दिलाता है। अनुष्ठान के मुताबिक सबसे पहले मंदिर में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की बड़ी प्रतिमा तैयार की गई।
इसके बाद मंदिर के सेवाधिकारियों द्वारा विधि विधान के साथ दूध, घी, शहद, बूरा और यमुना जल से पंचामृत अभिषेक किया गया। पूजा पूरी करने के बाद मंदिर के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज यानि गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। कई श्रद्धालुओं का मानना है कि पवित्र गोवर्धन गाय के गोबर का एक टुकड़ा प्रसाद के रूप में घर लाने से परिवार में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है। गोवर्धन पूजा आमतौर पर दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। इस त्योहार में भगवान श्रीकृष्ण, गाय और प्रकृति की पूजा की जाती है।
उत्तर प्रदेश: मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव
You may also like
धौलपुर में नौतपा का असर, 45 डिग्री तापमान और लू से जनजीवन बेहाल.
प्रयागराज के थरवई में दो मासूमों की डूबकर मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान.
लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC.
CM योगी से मिले राज्यसभा सांसद बृजलाल, विकास और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा.