Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Haryana: झज्जर में अज्ञात लोगों ने स्कूल में की तोड़फोड़, गुस्साए छात्रों ने किया हाइवे जाम

हरियाणा के झज्जर के गांव सिलानी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एक कक्षा में रविवार रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। जिसके बाद सोमवार को स्कूली छात्रों ने झज्जर-रेवाड़ी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। छात्रों ने एक घंटे तक हाइवे जाम रखा, जिससे यातायात रुक गया। 

डीएसपी अनिरुद्ध चौहान धरना स्थल पर पहुंचे और कक्षा में क्षतिग्रस्त सामान को ठीक कराने का भरोसा दिया। प्रदर्शन कर रहे स्कूली छात्रों ने कहा कि पहले भी उनकी कक्षा में तोड़फोड़ की गई थी। उनकी नोट बुकें फाड़ दी गई थीं और अलमारियां और दरवाजे तोड़ दिए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।