Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

UP कैडर के आईएएस अधिकारी सुहास यथिराज बने दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर

भारतीय पैरा शटलर सुहास यतिराज मंगलवार को लेटेस्ट बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में फ्रांसीसी दिग्गज लुकास माजुर को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए।

40 साल के अर्जुन पुरस्कार विजेता ने टोक्यो पैरालिंपिक में एसएल-चार कैटेगरी में रजत पदक जीता था, लेकिन खिताबी मुकाबले में माजुर से हार गए थे। सुहास ने अब 60,527 अंक हासिल किए हैं और अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी (58,953) को पीछे छोड़ दिया है।

सुहास ने 'एक्स' पर लिखा, "आखिरकार वर्ल्ड नंबर एक। ये शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि आज घोषित पुरुष सिंगल वर्ग के लिए लेटेस्ट बैडमिंटन विश्व महासंघ पैरा बैडमिंटन रैंकिंग में, मुझे जीवन में पहली बार वर्ल्ड नंबर एक रैंकिंग मिली है। इससे पहले लंबे समय तक फ्रांस के लुकास माजुर वर्ल्ड नंबर पर थे। आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"

उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी सुहास ने इस साल फरवरी में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था। पैरा बैडमिंटन में एसएल-चार कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके शरीर के एक तरफ, दोनों पैरों में या एक अंग में मामूली कमी के कारण मूवमेंट कम हो जाता है। ये खिलाड़ी पूरी चौड़ाई वाले कोर्ट पर खड़े होकर खेलते हैं और उनके पास कोर्ट मूवमेंट और शॉट्स की पूरी रेंज होती है।