Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

UP: भूपेंद्र सिंह चौधरी का बरेली दौरा, सपा पर किया जुबानी हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर बरेली सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और राजनैतिक विषयो पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया की भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए  SIR प्रारंभ किया है। भारत निर्वाचन आयोग का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विश्वसनीय आंकड़ों के लिए यह कदम अनिवार्य है इसका हम समर्थन करते हैं। जिस प्रकार बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सवाल कर रहे थे, ड्राफ्ट बनने के बाद उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे लोग भ्रम फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने 7 एयरपोर्ट बंद होने के सवाल पर स्पष्ट किया कि सरकार ने बेहतर काम किए हैं कुछ तकनीकी कारणों को दूर करने के बाद ये 7 एयरपोर्ट फिर से शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं सपा पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की सपा के राज में गुंडागर्दी, अराजकता और भय का माहौल बनाने वाले दूर हो गए। आज कानून का राज है सरकार अपना काम कर रही है। इसके साथ ही चौधरी ने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित भी किया।