Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

संयुक्त राष्ट्र की उप-महासचिव अमीना मोहम्मद 26 से 28 अगस्त तक भारत के दौरे पर

संयुक्त राष्ट्र की उप-महासचिव अमीना मोहम्मद 26 से 28 अगस्त तक भारत का दौरा करेंगी। वह संयुक्त राष्ट्र और भारत के बीच सहयोग के अलावा सतत विकास में भारत की भूमिका पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।

अपनी यात्रा के दौरान, अमीना मोहम्मद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के छात्रों से भी मिलेंगी। वे सतत विकास के लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इनोवेशन के इस्तेमाल से जुड़े मौकों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगी। चीन और मंगोलिया की यात्रा के बाद वह भारत आएंगी। उनके 28 अगस्त को न्यूयॉर्क लौटने का कार्यक्रम है।