Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

UGC NET गड़बड़ी पर रद्द, NEET का क्या होगा

NEET पर देशभर में चल रहे बवाल के बीच UGC-NET की परीक्षा रद्द कर दी गई है. शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा रद्द करने के साथ ही इसकी जांच सीबीआई को भी सौंपी है. इसके बाद NEET को रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को भी एक उम्मीद जगी है. सवाल उठाया जा रहा है कि जब यूजीसी NET रद्द किया जा सकता है, तो NEET की परीक्षा दोबारा क्यों नहीं कराई जा सकती. तर्क ये भी दिया जा रहा है कि जब 2015 में NEET को रद्द कर दोबारा कराया गया था तो इस बार गड़बड़ी होने पर ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा.