Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी क्राइम-कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा अभिनीत यह फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौके पर नेटफ्लिक्स ने फिल्म की पहली झलक साझा की। पोस्ट के साथ लिखा गया, "धक-धक हो रहा है? तारीख नोट कर लो। 'मां बहन' 4 जून को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"

निर्देशक सुरेश त्रिवेणी की यह फिल्म एक अनोखी कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक मां और उसकी दो बेटियों की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उनके किचन में अचानक एक लाश मिलती है। इसके बाद शुरू होता है झूठ, घबराहट और पड़ोसियों से बचने का मजेदार सिलसिला। फिल्म में माधुरी दीक्षित रेखा के किरदार में नजर आएंगी, जबकि तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा उनकी बेटियों जया और सुषमा की भूमिका निभाएंगी। रवि किशन भी इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।

'मां बहन' का निर्माण Abundantia Entertainment और Opening Image Films ने मिलकर किया है। फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी हैं। कहानी सुरेश त्रिवेणी और पूजा तोलानी ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले और संवाद भी पूजा तोलानी ने तैयार किए हैं। निर्माता विक्रम मल्होत्रा के अनुसार, यह फिल्म हास्य और अफरा-तफरी के बीच परिवार, समाज और मुश्किल परिस्थितियों में लिए गए फैसलों की भावनात्मक कहानी प्रस्तुत करती है। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने इसे मनोरंजन से भरपूर और कई सरप्राइज से लैस एक खास फिल्म बताया है। 'मां बहन' 4 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।