Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गांव में ट्रिपल मर्डर

बिहार के सारण जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई. घटना भोजपुरी एक्टर खेसाली लाल यादव के गांव घानाडीह की है. यहां एक परिवार देर रात अपने घर की छत पर सो रहा था. तभी दो बदमाश वहां आए. उन्होंने पिता और उनकी दो बेटियों को धारदार हथियार से काटकर मार डाला. साथ ही मां पर भी जानलेवा हमला किया. बदमाशों को लगा कि पूरे परिवार की मौत हो गई है तो वे वहां से भाग निकले. लेकिन मां की किस्मत अच्छी थी. वो इस घटना में बच गईं. उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.