Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

निजामाबाद में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे सुरक्षित

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के ऊटपल्ली गांव में 21 जून की रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे हुई। सबसे पहले पत्नी ज्योति (41) को बिजली का करंट लगा। उन्हें बचाने के लिए पति संजीव (45) आगे आए, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय कमरे में मौजूद दंपति के तीनों बच्चे सुरक्षित हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पत्नी को पहले करंट लगा था। जब पति उन्हें बचाने गए तो वे भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।" फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।