Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर 22 मई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सुरक्षा कार्यों के चलते 22 मई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला लिया है। यह डायवर्जन आशारोड़ी और दातकाली के बीच स्लोप स्टेबलाइजेशन कार्य के कारण किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था 08 जून तक लागू रहेगी। इस दौरान वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। NHAI ने बताया कि हाईवे पर पहाड़ी ढलानों को मजबूत करने और संभावित भूस्खलन जैसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है।

प्राधिकरण के मुताबिक बरसात के मौसम को देखते हुए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें और डायवर्जन रूट का पालन करें। साथ ही वाहन धीरे चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह भी दी गई है।