Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

सावन का दूसरा सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।अयोध्या, कानपुर और वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में शिव मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। श्रद्धालु दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और फूल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से मंदिरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रमुख मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह है। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी है।