Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

उत्तराखंड के बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में आज कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज भी सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्ष के सहयोग से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी।

कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने कहा कि बीते दिन सदन की कार्यवाही देर रात तक चली और उत्तराखंड से जुड़े कई अहम मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि राज्य से जुड़े विषयों पर समाधान निकालने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों द्वारा लगाए गए सवालों के जवाब संबंधित मंत्री देंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा प्रस्तावित है। सौरभ बहुगुणा ने उम्मीद जताई कि विपक्ष के सहयोग से आज भी सदन की कार्यवाही अच्छे तरीके से चलेगी और महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा होगी।