Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

ताली बजाकर किन्नर कर गया बड़ा कांड

देश में लूटपाट के कई अनोखे मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है महाराष्ट्र के नागपुर से. यहां एक किन्नर ने बुजुर्ग दंपति को भूत-प्रेत का डर दिखाया. फिर उन्हें लूट लिया. यही नहीं, उसने दंपति से कागज पर ये भी लिखवा लिया कि वो सारा सामान अपनी मर्जी से उसे दे रहे हैं. पीड़ित दंपति ने पुलिस से मदद मांगी है. दंपति का कहना है कि उसने उन्हें सम्मोहित कर लिया. फिर इन लोगों ने भगवान पर विश्वास करके वह जो जो बोलता गया वैसा-वैसा करते गए.

संगीता वानखेड़े नामक महिला ने पुलिस को बताया- मैं अपने घर पर काम कर रही थी. मेरे पति सुधीर हॉल में बैठे थे. इसी दौरान एक किन्नर ने हमें बाहर से आवाज लगाई. किन्नर को हांफता देख मैंने उससे पानी के लिए पूछ लिया. पानी पीने के बाद उसने हमें आशीर्वाद दिया और कुछ बड़बड़ाने लगा. उसने कहा कि हमारे घर में भूत का साया है. इस कारण हमें परेशानियां हैं और आगे ये परेशानियां और भी बढ़ेंगी.

दंपति ने बताया कि हम पिछले कुछ समय से सच में ही परेशान चर रहे थे. इसलिए हमें लगा कि किन्नर शायद सच कह रहा है. हमनें उससे इसका उपाय पूछा तो किन्नर ने हमें चावल लाने को कहा. उसने चावल पर मंत्र फूंकने का नाटक किया और फिर हाथ की चालाकी से चावल गायब कर दिया. इस पर हम दोनों उससे प्रभावित हो गए.