Breaking News

बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, सम्राट चौधरी बने CM, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM     |   AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर     |   बिहार: सम्राट चौधरी घर से निकले, कुछ देर में लेंगे सीएम पद की शपथ     |   AAP का दावा- सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, राघव चड्ढा को हटा इन्हें बनाया गया था डिप्टी लीडर     |   नोएडा हिंसा: अब तक 396 लोग गिरफ्तार     |  

बिहार में BJP का दौर शुरू, सम्राट चौधरी लेंगे CM पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बनेंगे डिप्टी CM

बीजेपी के सियासी सफर में आज एक सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज बिहार में पहली बार बीजेपी के सीएम की शपथ होगी। सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम की शपथ लेंगे। उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव दोनों डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा। महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी बेहद मुखर और आक्रामक नेता माने जाते हैं। 26 साल पहले विधायक चुने गए, 2024 में डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद फिर डिप्टी सीएम की शपथ ली। अब उनके पास सीएम के तौर पर पूरे बिहार का शासन चलाने के साथ पार्टी और NDA गठबंधन को साथ रखने की भी चुनौती होगी। वहीं, बिहार की राजनीति में पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा सक्रिय रही। बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बनी लेकिन सीएम हमेशा नीतीश कुमार ही बने। ये पहला मौका है जब बीजेपी के पास सीटें भी ज्यादा हैं और सम्राट चौधरी के तौर पर उन्हें सीएम भी अपना मिला है।  

आज पटना के लोकभवन में शपथ समारोह होगा। सम्राट चौधरी के साथ उनके दो डिप्टी भी शपथ लेंगे। नई सरकार में भी दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला होगा। JDU के कोटो से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री कुशवाहा समाज से हैं तो वहीं डिप्टी सीएम विजय चौधरी भूमिहार समाज से और बिजेंद्र यादव OBC समाज से आते हैं। मतलब नई सरकार में भी जाति गणित के समीकरण पर पूरा ध्यान दिया गया है। सुबह 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।