Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों की कायराना हरकत, सेना के वाहन पर की गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक अग्रिम गांव में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास थोड़ी देर हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। 

उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की, जबकि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।