Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

राजौरी में आतंकी मुठभेड़, एक अफसर सहित दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक, जान गंवाने वाले अफसर मेजर थे। हालांकि सेना की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। एनकाउंटर जारी है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 2 फिलर मैगजीन और 8 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। मुमताज अहमद लोन और जहांगीर अहमद लोन कुपवाड़ा के त्रेहगाम के रहने वाले हैं।