Breaking News

लेबनान पर हमले नहीं रुके तो सीजफायर टूट जाएगा: ईरान की US को धमकी     |   महरौली हादसा: बिल्डिंग के मालिक मंगल सिंह अरेस्ट     |   भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा     |   दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा     |   लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका     |  

पहलगाम आतंकी हमला भी नहीं डिगा सका भक्तों का उत्साह, अमरनाथ यात्रा के लिए कराने पहुंचे पंजीकरण

Madhya Pradesh: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बावजूद मध्य प्रदेश के भोपाल में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला उन्हें जुलाई-अगस्त में तीर्थयात्रा करने से नहीं रोक पाएगा।

पंजीकरण के लिए कतार में खड़ा जगदीश ने कहा, "हम पिछले तीन दिनों से यहां आ रहे हैं। आज हमें पूरा भरोसा है कि हमारा पंजीकरण पूरा हो जाएगा। हमें कोई डर नहीं है। आतंकवादी जो चाहें कर सकते हैं- हमें प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है। हम अपनी यात्रा पूरी करेंगे और सुरक्षित घर लौटेंगे।" 

एक और श्रद्धालु दिनेश ने कहा, "हम हमले के बाद भी डरे नहीं हैं। हम पूरी निष्ठा के साथ इस तीर्थयात्रा की योजना बना रहे हैं और हम जाएंगे।" अमरनाथ यात्रा मार्ग पर पहलगाम पहला पड़ाव है। देश भर से हजारों श्रद्धालु यहां तीर्थयात्रा करने आते हैं। इस साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त को खत्म होगी।