Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

ओडिशा में Talcher-Puri MEMU ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं, प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुआ हादसा

ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को Talcher-Puri MEMU Passenger ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना सामने आई। हादसा स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास हुआ। ट्रेन धीमी रफ्तार से चल रही थी, इसलिए हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पटरी से उतरी ट्रेन को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण इलाके में कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, रेलवे के मुताबिक किसी अन्य ट्रेन के परिचालन पर इसका असर नहीं पड़ा। स्थिति को सामान्य करने के लिए रेलवे की टीमें मौके पर काम कर रही हैं। हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए रेलवे की ओर से जांच की जा रही है।

इससे पहले मई में उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी। यह घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास हुई थी, जब ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसा खंड गांव क्षेत्र में हुआ था। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में ट्रेन में नियमित रखरखाव के दौरान ब्रेक फेल होने की बात सामने आई थी।

हादसे के बाद ट्रेन की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी उठे थे। बताया गया था कि वरिष्ठ रेलवे अधिकारी करीब ढाई घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए थे, जिसके बाद GRP (Government Railway Police) ने मौके की जिम्मेदारी संभाली और लोगों को ट्रैक से हटाया। फिलहाल पुरी में हुए MEMU ट्रेन हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और रेलवे की टीमें पटरी से उतरी ट्रेन को हटाने के साथ ही रेल परिचालन को पूरी तरह सामान्य करने में जुटी हैं।