Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने बेटी के नाम का किया खुलासा, एक महीने पूरे होने पर शेयर किया खास पोस्ट

टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने अपनी नवजात बेटी के एक महीने पूरे होने पर उसका नाम पहली बार सभी के साथ साझा किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'सहर रखा है। सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी का नन्हा हाथ फूलों की सजावट को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "ॐ... सहर, सुबह की पहली किरण की तरह तुम आईं और हमारी जिंदगी को रोशन कर दिया। हैप्पी वन मंथ।"

इसके अलावा सुरभि ने अपनी बेटी के नन्हे पैरों की एक और तस्वीर भी साझा की, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने 13 जून 2026 को अपनी पहली संतान, एक बेटी, का स्वागत किया था। अब बेटी के जन्म के ठीक एक महीने बाद उन्होंने उसके नाम का खुलासा किया है। इस पोस्ट के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सुरभि और सुमित को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि सुरभि ने 29 मई 2026 को अपने जन्मदिन के मौके पर बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया था। इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और आशा नेगी भी शामिल हुई थीं। सुरभि और सुमित ने फरवरी 2026 में पहली बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। दोनों ने 2024 में शादी की थी। सुरभि ज्योति 'कुबूल है' और 'नागिन 3' जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।