Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

लखनऊ अग्निकांड मामले में निलंबित FSSO ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- छोटे अधिकारी पर कार्रवाई है बेहद अन्यायपूर्ण

लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में निलंबित किए गए FSSO कमलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक भावुक और तीखा पत्र लिखा है। कमलेंद्र सिंह का आरोप है कि केवल छोटे स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई करना सरासर अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने पत्र में सीधे तौर पर सीएफओ को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एनओसी देने से लेकर सभी मुख्य अधिकार सीएफओ के पास होते हैं। घटना के समय दमकल गाड़ियों के देर से पहुंचने के लिए भी सीएफओ की जवाबदेही हैं। उन्होंने सीएम से इस निलंबन की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

FSSO कमलेंद्र सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि छोटे स्तर के अधिकारी पर की गई यह कार्रवाई अन्यायपूर्ण है, मेरा कार्यक्षेत्र सीमित है। CFO के पास सारे अधिकार हैं, उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। NOC, CFO देते हैं। दमकल देर से पहुंची, इसके लिए भी CFO जिम्मेदार हैं। उन्होंने सीएम से इस निलंबन की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की है।