Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

बागेश्वर में इंडक्शन कुकटॉप की भारी मांग, पश्चिम एशिया संकट के चलते LPG किल्लत का डर

उत्तराखंड के बागेश्वर में इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण व्यावसायिक खाना पकाने की गैस आपूर्ति में रुकावट इसकी बड़ी वजह है। लोगों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को लेकर भी बाधा का डर है। लिहाजा वे वैकल्पिक खाना पकाने के स्रोत के रूप में इन्हें खरीद रहे हैं। मांग में अचानक बढ़ोतरी से बाजार में इंडक्शन कुकटॉप की कमी हो गई है।

कुछ दुकानदारों का मानना है कि इंडक्शन कुकटॉप की मांग में बढ़ोतरी की वजह होटल-रेस्त्रां बंद होने का डर भी है, जिसका सीधा असर दुकानदारों की आमदनी पर पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने निश्चिंत रहने का भरोसा दिया है, लेकिन देश भर के उपभोक्ता अनिश्चितता में हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में रुकावट की वजह से कई होटलों ने अपने मेन्यू में बदलाव किया है और खाना पकाने के वैकल्पिक तरीके अपनाने पर मजबूर हुए हैं।