Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

स्कूल में मोबाइल फोन को लेकर छात्रों के कपड़े उतारकर ली गई तलाशी, परिजनों ने लगाए आरोप

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के कुछ छात्रों की कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई और उन पर हमला किया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कक्षा में मोबाइल फोन कौन लाया था। इसके बाद गुस्साए अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि मल्हारगंज पुलिस थाने में अभिभावकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बड़ा गणपति इलाके में सरकारी शारदा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक कक्षा में मोबाइल फोन बजने के बाद छात्रों को शौचालय में ले गए और उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा।अभिभावकों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि छात्रों को भी पीटा गया।

स्कूल की एक छात्रा ने कहा कि शिक्षक उसे शौचालय में ले गया, उसके कपड़े उतरवाए और कबूल करने से इनकार करने पर उसकी इसी हालत में एक क्लिप शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।मल्हारगंग पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक एम धुर्वे ने कहा, "शिकायत की जांच की जा रही है। हमारी जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।"