Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

Share Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

Share Market: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली होने से घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 82,276 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 57 अंक बढ़कर 25,482 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में HCL टेक, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडिगो और सन फार्मा सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, इटरनल लिमिटेड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर मेटल, ऑटो, IT और हेल्थकेयर शेयरों ने मार्केट की रफ्तार की अगुवाई की। जबकि पब्लिक सेक्टर बैंक, टेलीकॉम, FMCG, रियलिटी और ऑयल एंड गैस शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा। जापान के निक्केई, चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग समेत लगभग सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 102 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।