Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

J-K: सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि सोपोर पुलिस जिले के जालुरा गुज्जरपेटी में आतंकवादियों के एक ठिकाने के पास मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में जवान घायल हो गया और मुठभेड़ वाली जगह से बाहर निकाले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की तरफ से रविवार को आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगा और इस दौरान हुई गोलीबारी के कारण सेना ने वहां घेराबंदी की। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने रात में जालुरा गुज्जरपेटी पर कड़ी निगरानी रखी और सोमवार सुबह इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी।