Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Silk Expo 2026: योगी सरकार की पहल से रेशम उद्योग को नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार से जोड़ने पर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में रेशम उद्योग को नई पहचान देने के उद्देश्य से सिल्क एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सिल्क एक्सपो का उद्घाटन रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने किया। यह एक्सपो प्रदेश के रेशम उत्पादक किसानों, बुनकरों और उद्यमियों के लिए नए अवसर लेकर आया है।

राज्य में वर्ष 1988 में रेशम विभाग की स्थापना के समय रेशम उत्पादन मात्र 27 मीट्रिक टन था, जो आज बढ़कर 450 से 500 मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत अगले 10 वर्षों में 13,500 किसानों को जोड़ने और 9,000 एकड़ में शहतूत रोपण से 360 मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सिल्क एक्सपो 2026 में केंद्रीय रेशम बोर्ड से रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश सहित बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों के बुनकर और व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। एक्सपो में शुद्ध रेशमी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है।