Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

हरियाणा के सिरसा में एक स्कूल बस पर फायरिंग, एक छात्र समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल

हरियाणा के सिरसा के एक गांव में गुरुवार को बच्चों से भरी एक स्कूल बस पर कथित तौर पर फायरिंग की गई। घटना सिरसा के नगराना थेड़ गांव के पास की है। सूत्रों के मुताबिक, बस ड्राइवर से विवाद के बाद ये फायरिंग की घटना हुई है  सड़क पर रास्ता न देने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने स्कूल बस पर फायरिंग कर दी। 

गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। फायरिंग के वक्त स्कूल बस में 12 से ज्यादा बच्चे सवार थे। इस घटना में एक स्कूली बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।