Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

'Ragini 3' की शूटिंग शुरू, लंदन में हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहीं Tamannaah Bhatia

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी नई हॉरर-एंटरटेनर फिल्म 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का पहला शेड्यूल इन दिनों लंदन में चल रहा है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपनी लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी 'रागिनी' की तीसरी फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया है। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। 'रागिनी 3' में हॉरर, रोमांस और कई रोमांचक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक डेट-नाइट हॉरर एंटरटेनर होगी। फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका निभा रही हैं। मेकर्स के मुताबिक, इस किरदार के लिए उनकी पहली और एकमात्र पसंद तमन्ना ही थीं। उनका मानना है कि तमन्ना इस फिल्म के हॉरर, रोमांस और कॉमेडी के मिश्रण के लिए बिल्कुल सही हैं।

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, "हर डेट नाइट एक मुस्कान से शुरू होती है... #Ragini से मिलिए!" फिलहाल फिल्म की शूटिंग लंदन में जारी है। मेकर्स ने बताया है कि आने वाले महीनों में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी।