Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

बंटवाल हत्याकांड के बाद कांग्रेस के कई मुस्लिम नेताओं का इस्तीफा, अल्पसंख्यकों के लिए की न्याय की मांग

Karnataka: दक्षिण कन्नड़ जिले में कांग्रेस पार्टी के कई मुस्लिम नेताओं ने बोलर में आयोजित एक आपातकालीन बैठक के दौरान पार्टी के पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। ये कदम जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के विरोध में उठाया गया है। उनका आरोप है कि सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। यह निर्णय बंटवाल तालुक में 32 साल के व्यक्ति की हत्या के मद्देनजर लिया गया है।

पीड़ित अब्दुल रहमान और उनके 29 वर्षीय सहकर्मी कलंदर शफी मंगलवार को बजरी उतार रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जहां रहमान की मौत हो गई, वहीं शफी का इलाज चल रहा है। रहमान की हत्या सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले में 1 मई को हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के ठीक बाद हुई है।