Breaking News

लेबनान पर हमले नहीं रुके तो सीजफायर टूट जाएगा: ईरान की US को धमकी     |   महरौली हादसा: बिल्डिंग के मालिक मंगल सिंह अरेस्ट     |   भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा     |   दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा     |   लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका     |  

पूरे देश से जम्मू पहुंचने लगे हैं साधु, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 3 जुलाई से होगी शुरुआत

Amarnath Yatra 2025: सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में देशभर से साधुओं का जम्मू पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। भजन गाते-गाते अपना समय बिताते ये साधु यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये साधु लोगों से बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे लोग पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद अपने डर और सुरक्षा से जुड़ी सभी चिंताओं को दरकिनार कर सकेंगे।

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि लोग बिना किसी रुकावट और परेशानी के पवित्र गुफा तक पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें। हर साल हजारों श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर में हिमालय में स्थित 3,880 मीटर की ऊंचाई पर पवित्र गुफा मंदिर तक सफर तय करते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा 38 दिनों की है। इस साल ये यात्रा कश्मीर घाटी में पहलगाम और बालटाल रूट से तीन जुलाई को शुरू होने वाली है।