Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

बिहार के आरा में सोमवार को आठ हथियारबंद बदमाशों ने तनिष्क शोरूम में घुसकर बंदूक की नोक पर 25 करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए। डकैती की ये वारदात दिनदहाड़े सुबह करीब 10.30 बजे हुई। गिरोह ने शोरूम के दो कर्मचारियों को घायल कर दिया।

अपराधियों ने शोरूम को आधे घंटे तक घेरे रखा। उन्होंने शोरूम को अंदर से बंद कर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और सुरक्षा गार्ड के पास मौजूद बंदूक भी छीन ली। स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय के मुताबिक करीब 25 करोड़ से ऊपर की लूट है। पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।