Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज के बघाड़ा में बाढ़, छात्रों की पढ़ाई बाधित

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से शहर के बाघड़ा इलाके के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को काफी दिक्कत हो रही है। बाघड़ा इलाके में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए आस-पास के इलाकों से प्रयागराज आते हैं। रविवार शाम से जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। कई छात्र जब सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि बाढ़ का पानी उनके कमरों में घुस गया है।

उनका कहना है कि अगर हालात और बिगड़े तो उन्हें मजबूरी में सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ सकता है। कुछ छात्रों का कहना है कि बाघड़ा इलाके में जलभराव ने उनके शेड्यूल को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है, जिससे आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की उनकी तैयारी पर असर पड़ रहा है। ऐसे में छात्र अधिकारियों से जरूरी कदम उठाने की अपील कर रहे हैं ताकि वो बिना किसी रुकावट के पढ़ाई कर सकें।