Breaking News

नेपाल के PM बालेन्द्र शाह पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे, PM मोदी के न्योते पर आए दिल्ली     |   एशिया कप राइजिंग: 264 रन पर पाकिस्तान को छठा झटका, इमरान रंधावा 23 रन बनाकर आउट     |   विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ द्विपक्षीय बैठक की     |   एशिया कप राइजिंग: 284 रन पर पाकिस्तान को लगा सातवां झटका, साद मसूद को विपराज ने किया चलता     |   खुली सीमाएं देशों को बर्बाद कर देती हैं: डोनाल्ड ट्रंप     |  

चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से बदरीनाथ और सिमली-ग्वालदम हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे

उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें बंद होने लगी हैं। रविवार सुबह बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर के पास भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर गिरने से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। चट्टान से लगातार मलबा गिरने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री और स्थानीय लोग दोनों तरफ फंस गए हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, आज सुबह 11 बजे से होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी हाईवे बंद होने से परेशान हैं।

सिमली-ग्वालदम हाईवे भी बंद

चमोली जिले में एक और जगह भूस्खलन के कारण सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-109) भी बंद हो गया है। नारायणबगड़ और नलगांव के बीच पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर पहुंच गई। BRO की टीम पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर गिरे मलबे और बड़े पत्थरों को हटाने में जुटी है। लगातार बारिश और जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण पहाड़ी इलाकों में लोगों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।