Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

हिमाचल: मंडी में अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने भीड़ पर की पानी की बौछार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को गिराने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को वॉटर कैनन से पानी की बौछार की। प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत में मंडी बाजार मार्च निकाला और सेरी मंच पर धरने पर बैठ गए। उसके बाद जब वो मस्जिद की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका और स्थिति को संभालने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

मंडी प्रशासन ने हिंदू संगठनों के मार्च को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कस्बे के जेल रोड की मस्जिद के अवैध हिस्से को खुद ही गिरा दिया था। बताया जा रहा है कि विवादित मस्जिद पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी है। इस कारण से पीडब्ल्यूडी और नगर निगम दोनों ने मस्जिद प्रबंधन को नोटिस दिया था।