Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

राष्ट्रपति मुर्मू का गाजियाबाद दौरा आज, यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद का दौरा करेंगी और इस दौरान वह यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू रविवार को यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करने इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) जाएंगी।’’ इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की एक तस्वीर साझा की। माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’