Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के तीसरे दिन बुधवार सुबह बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। अलग-अलग अखाड़ों के संतों ने मंगलवार को महाकुंभ में पहला 'अमृत स्नान' किया। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखते ही बन रहा था।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, मंगलवार को करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और ये करीब पहले दिन के आंकड़े से लगभग दोगुना है। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा सबसे पहले अमृत स्नान करने वाले थे। महाकुंभ में 13 अखाड़े हिस्सा ले रहे हैं।

त्रिवेणी संगम के ठंडे पानी के साथ अमृत स्नान सुबह तीन बजे के आसपास 'ब्रह्म महूरत' में शुरू हुआ। अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं। महाकुंभ 26 फरवरी तक जारी रहेगा।