Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। इस वीडियो में उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक दिखाई गई। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Pregnancy problems and the solution @krishiv.verma09।”

पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कमेंट किया, “Heartiest congratulations,” वहीं श्रद्धा आर्या ने लिखा, “Official congratulations my Love।”

पूजा और कुणाल ने अक्टूबर 2020 में अपने पहले बच्चे, बेटे का स्वागत किया था। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ के सेट पर हुई थी, जहां से उनका प्यार शुरू हुआ। कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी और बाद में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की।