Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

MP: जबलपुर में अवैध रेत खनन के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, मशीनें और वाहन जब्त किए

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार को अवैध रेत खनन स्थल से तीन पोकलेन मशीनें, एक डंपर और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि नर्मदा नदी में अवैध रेत खनन की कई शिकायतें जिला कलेक्टर और एसपी को मिली थीं, जिसके बाद जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई। पुलिस ने बनखेड़ी गांव के पास ब्रह्मकुंड घाट पर छापा मारा। इस दौरान वहां काम कर रहे आरोपी भाग निकले। 

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमने ये भी पाया कि वहां काम कर रहे लोगों ने ब्रह्मकुंड घाट पर पानी रोक दिया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।