Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत हुए सस्पेंड, डोपिंग रोधी नियमों का किया था उल्लंघन

टोक्यो के स्वर्ण पदक विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पेरिस पैरालंपिक में अपना खिताब बरकरार नहीं रख पायेंगे। बीडब्ल्यूएफ ने भगत को 18 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन्हें एंटी डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने की वजह से निलंबित किया गया है। बीडब्ल्यूएफ ने कहा, "एक मार्च 2024 को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) के एंटी डोपिंग विभाग ने भगत को एंटी डोपिंग नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया।"

36 साल के एसएल3 खिलाड़ी भगत ने इस फैसले के खिलाफ सीएएस में अपील भी की थी, जो पिछले महीने खारिज हो गई। ये निलंबन एक सितंबर 2025 तक लागू रहेगा। बिहार में जन्मे भगत ने पिछले साल फरवरी में पांचवां विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतकर चीन के लिन डैन की बराबरी की थी। 

भारतीय पैरा बैडमिंटन के मुख्य कोच गौरव खन्ना ने कहा , "ये काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। वे पैरालंपिक में पदक जीतने की उम्मीद में थे। लेकिन वो योद्धा है और मुझे यकीन है कि मजबूती से वापसी करेंगे।"