Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

बदरी-केदार व कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय

पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी और ऋषिकेश की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय कर दी हैं। इन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए तीन अक्तूबर को मुंबई से बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस शुरू होगी।

पैकेज दर में केदारनाथ हेली सेवा के साथ ठहरना, खाना और बस सुविधा भी शामिल है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक सुमित पंत ने बताया, पैकेज दरों में पर्यटकों को बदरी व केदार धाम व कार्तिक स्वामी के दर्शन कराने साथ योग नगरी ऋषिकेश का भ्रमण कराया जाएगा।