Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

नवरात्रि के सातवें दिन मां का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Navratri:  शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन हो, लेकिन चंद्र हिंदू कैलेंडर के हिसाब से ये महासप्तमी है, यानी नवरात्रि का सातवां दिन। सप्तमी का दिन मां कालरात्रि की पूजा के लिए समर्पित है, जो देवी दुर्गा का सबसे उग्र रूप हैं। देवी दुर्गा बुरी शक्तियों का नाश करती हैं और अपने भक्तों को साहस, शक्ति और निर्भयता का आशीर्वाद देती हैं।

इस साल नवरात्रि नौ दिनों के बजाय दस दिनों तक मनाई जा रही है। ऐसा शुभ और मंगलकारी संयोग आठ साल बाद बना है। देशभर के मंदिरों में मां के जयकारे गूंज रहे हैं। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मां वैष्णो के दर्शन और उनके आशीर्वाद के लिए सैंकड़ों श्रद्धालु खड़ी चढ़ाई करके पहुंच रहे हैं।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है, नवरात्रि के दौरान यहां हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं। दिल्ली के श्रद्धालुओं के लिए कालकाजी मंदिर का विशेष महत्व है।

दिल्ली का झंडेवालान मंदिर भी देवी को समर्पित सबसे पूजनीय मंदिरों में से एक है। नवरात्रि के दौरान यहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

नवरात्रि पर श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगना शुरू हो जाती है। महाअष्टमी मां महागौरी को समर्पित है। कुछ परंपराओं के मुताबिक, महाअष्टमी सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे शुरू होगी।

22 सितंबर से शुरू हुआ नवरात्रि का त्योहार एक अक्टूबर को खत्म होगा। दो अक्टूबर को विजयादशमी है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।