Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

रामलला दर्शन से पहले अब नहीं होगी सामान की चिंता, मुफ्त मिलेगी लॉकर की सुविधा

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए जन्मभूमि परिसर के पास मुफ्त लॉकर सेवा विकसित की है। राम मंदिर, अयोध्या में दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ के दौरान सामान की सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था एक बड़ी चुनौती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लॉकर प्रणाली विकसित की है। अब लगभग 50,000 श्रद्धालु अपने जूते, चप्पल और बैग सुरक्षित रूप से जमा कर दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को परिसर में ऐसी वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं है।